Premier Energies IPO : सबसे बड़े सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक प्रीमियर एनर्जीज अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.82 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। हैदराबाद स्थित कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 300 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर सकती है।
