सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थम गया है। 3 नवंबर की सुबह देश में सोने की कीमतों में तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना चढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत में 500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। इसका कारण दिवाली के मौके पर रहने वाली मांग है।
