Protean eGov Technologies IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹143.5 करोड़, 6 नवंबर से खुल रहा इश्यू

IPO क्लोज होने के बाद 13 नवंबर तक IPO शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इक्विटी शेयर 16 नवंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। IPO शेड्यूल के अनुसार, Protean eGov Technologies के शेयर 17 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख इक्विटी शेयरों को रिजर्व रखा गया है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
Protean eGov Technologies IPO के लिए प्राइस बैंड 752-792 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Protean eGov Technologies ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 143.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर बुक में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से SBI लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा BNP परिबास म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, LIC म्यूचुअल फंड, Societe Generale जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा Astorne Capital VCC - Arven, GAM मल्टीस्टॉक-एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी, LC रेडिएंस फंड VCC, ACM ग्लोबल फंड VCC और BCAD Fund ने भी एंकर बुक में भाग लिया। Protean eGov Technologies की ओर से BSE को दी गई सूचना में कहा है कि कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 792 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 18,12,300 शेयरों का अलोकेशन फाइनल किया है।

कंपनी ने कहा कि दो डॉमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स ने कुल 9 स्कीम्स के जरिए अप्लाई किया। Protean eGov Technologies को पहले NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था। कंपनी, सरकार के साथ कोलैबोरेशन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करती है और सिटीजन सेंट्रिक ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलप करती है। यह भारत सरकार के 7 मंत्रालयों में 19 प्रोजेक्ट डेवलप और इंप्लीमेंट कर चुकी है।

कब तक रहेगा बोली लगाने का मौका


Protean eGov Technologies IPO 6 नवंबर को खुलने जा रहा है। निवशकों के पास 8 नवंबर तक बोली लगाने का मौका रहेगा। IPO के लिए प्राइस बैंड 752-792 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। Protean eGov Technologies ऊपरी प्राइस बैंड पर 61.91 लाख इक्विटी शेयरों के IPO से 490.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस इश्यू में केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा, जिसके तहत 360 वन स्पेशल अपॉर्च्युनिटीज फंड, एनएसई इन्वेस्टमेंट्स, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, डॉयचे बैंक एजी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित कई निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इसलिए इश्यू के माध्यम से जुटाया गया सारा पैसा, शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा।

रिजर्व हिस्से की डिटेल

इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख इक्विटी शेयरों को रिजर्व रखा गया है। उन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 75 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर मिलेंगे। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को निकालने के बाद बचा हिस्सा नेट इश्यू या नेट ऑफर है। नेट इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 प्रतिशत हाई नेट वर्थ वाले लोगों के लिए रिजर्व किया गया है। शेष 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए अलग रखा गया है। निवेशक 18 इक्विटी शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।

फिनफ्लुएंसर्स से Poonawalla Fincorp को प्रोमोट करने के लिए किया गया संपर्क, भारी गिरावट के बाद स्टॉक 3% उछला

शेयरों की लिस्टिंग अलॉटमेंट

IPO क्लोज होने के बाद 13 नवंबर तक IPO शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इक्विटी शेयर 16 नवंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। IPO शेड्यूल के अनुसार, Protean eGov Technologies के शेयर 17 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। ICICI सिक्योरिटीज, इक्विरस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।