Q-Line Biotech IPO: हेल्थकेयर सॉल्यूशंस और डायग्नोस्टिक उपकरण बनाने वाली कंपनी Q-Line Biotech के आईपीओ पर निवेशकों ने आखिरी दिन जमकर पैसा बरसाया है। सोमवार, 25 मई को बिडिंग के अंतिम दिन दोपहर 1:37 बजे तक यह आईपीओ 44.06 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

Q-Line Biotech IPO: हेल्थकेयर सॉल्यूशंस और डायग्नोस्टिक उपकरण बनाने वाली कंपनी Q-Line Biotech के आईपीओ पर निवेशकों ने आखिरी दिन जमकर पैसा बरसाया है। सोमवार, 25 मई को बिडिंग के अंतिम दिन दोपहर 1:37 बजे तक यह आईपीओ 44.06 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
NSE के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ में कुल 4472000 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके मुकाबले अब तक रिकॉर्ड 197029200 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। यह ₹214.48 करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग है।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
क्यू-लाइन बायोटेक ने इस आईपीओ के जरिए बाजार से फंड जुटाने के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज इस तरह तय किया है:
प्राइस बैंड: कंपनी ने ₹326 से ₹343 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
लॉट साइज: इस आईपीओ का एक लॉट 400 शेयरों का है। व्यक्तिगत निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश सीमा 800 शेयर (यानी 2 लॉट) तय की गई है।
कोई OFS नहीं: इस इश्यू के तहत कंपनी 62.53 लाख नए शेयर जारी कर रही है, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। यानी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।
कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो इन तारीखों को नोट कर लें:
शेयर अलॉटमेंट: क्यू-लाइन बायोटेक आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार, 26 मई को फाइनल होने की उम्मीद है।
आईपीओ लिस्टिंग: जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट होने के बाद इसकी लिस्टिंग 29 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है।
क्या करती है कंपनी?
क्यू-लाइन बायोटेक लिमिटेड मुख्य रूप से डायग्नोस्टिक उपकरण और आईवीडी (IVD) उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग, डेवलपमेंट और मार्केटिंग के बिजनेस में लगी है। कंपनी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए रीएजेंट्स और कंज्यूमबल्स की सप्लाई करती है।
कहा होगा फंड का इस्तेमाल
आईपीओ से जुटने वाले ₹214.48 करोड़ के फंड का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, पुराने कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
ग्रे मार्केट में बंपर डिमांड, कितने फायदे के संकेत?
बाजार के जानकारों और 'इन्वेस्टरगेन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। क्यू-लाइन बायोटेक का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल ₹468 पर ट्रेड कर रहा है। यह इसके अपर प्राइस बैंड ₹343 के मुकाबले लगभग 36.44% के शानदार प्रीमियम को दिखा रहा है। अगर लिस्टिंग के दिन भी यही ट्रेंड रहा, तो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 36 फीसदी से ज्यादा का बंपर मुनाफा मिल सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।