Radiant Cash Management Services IPO: रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 दिसंबर को खुलेगा और 27 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और इन्वेस्टर्स द्वारा 3.31 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल्स दी है।
रेडियंट भारत में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैस मैनेजमेंट सर्विसेज से संबंधित आउटसोर्सिंग रिक्वायरमेंट को पूरा करता है। कंपनी का दावा है कि वह मार्च 2022 तक नेटवर्क लोकेशन या टच प्वाइंट के मामले में रिटेल कैश मैनेजमेंट सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2022 को समाप्त वर्ष में 18 फीसदी यानी 38.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। IIFL सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमें एडवाइजर्स और यस सिक्योरिटीज इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है। कंपनी के कुछ प्रमुख क्लाइंट्स में एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, ड्यूश बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक शामिल हैं।