Radiowalla Network IPO : 27 मार्च को खुलेगा रेडियो सर्विस देने वाली कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Radiowalla Network IPO : कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। वहीं, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। अनिल श्रीवत्स, गुरनीत कौर भाटिया और हरविंदरजीत सिंह भाटिया कंपनी के प्रमोटर हैं

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 1:40 PM
Radiowalla Network IPO : रेडियो सर्विस प्रोवाइडर रेडियोवाला नेटवर्क लिमिटेड का आईपीओ 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Radiowalla Network IPO : रेडियो सर्विस प्रोवाइडर रेडियोवाला नेटवर्क लिमिटेड का आईपीओ 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 2 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 14.25 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह NSE SME आईपीओ है, जो कि पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है। यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। आईपीओ के तहत 18.75 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

Radiowalla Network IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में निवेशक कम से कम 1600 इक्विटी शेयरों और फिर इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 121,600 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 3 अप्रैल को होने की संभावना है। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 4 अप्रैल को शुरू हो जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 5 अप्रैल को हो सकती है।


कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। वहीं, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। अनिल श्रीवत्स, गुरनीत कौर भाटिया और हरविंदरजीत सिंह भाटिया कंपनी के प्रमोटर हैं।

नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड रेडियोवाला आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है। आईपीओ में, रेडियोवाला नेटवर्क ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50 फीसदी, रिटेल निवेशकों के लिए 35% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 15% हिस्सा आरक्षित रखा है।

क्या करती Radiowalla Network

रेडियोवाला नेटवर्क लिमिटेड सब्सक्रिप्शन मॉडल के आधार पर इन-स्टोर रेडियो सर्विसेज प्रोवाइडर है, जिसमें ब्रांड के लिए एक एक्सक्लुसिव रेडियो चैनल शामिल है। यह कॉर्पोरेट रेडियो सर्विसेज, एडवर्टाइजमेंट सर्विसेज और कंटेंट मैनेजमेंट सर्विसेज भी प्रदान करती है। यह बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल के तहत अन्य बिजनेस को सीधे सर्विसेज प्रदान करती है। इसने अपने बिजनेस को दो वर्टिकल - रेडियो एंगेजमेंट सॉल्यूशंस और सब्सक्रिप्शन सर्विसेज और एडवर्टाइजमेंट सॉल्यूशंस में बांटा है।

Radiowalla Network का फाइनेंशियल

रेडियोवाला नेटवर्क ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में ₹1.02 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹14.02 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। अक्टूबर 2023 को समाप्त अवधि के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1.14 करोड़ और रेवेन्यू ₹8.72 करोड़ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।