Get App

Rajputana Stainless ने IPO के लिए किया आवेदन, नया मैन्युफैक्चिरंग प्लांट लगाने की है योजना

Rajputana Stainless के IPO के तहत 1.9 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 35 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। राजपूताना स्टेनलेस में शंकरलाल दीपचंद मेहता सहित प्रमोटरों की 78.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 5:23 PM
Rajputana Stainless ने IPO के लिए किया आवेदन, नया मैन्युफैक्चिरंग प्लांट लगाने की है योजना
Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। गुजरात स्थित यह कंपनी लॉन्ग और फ्लैट स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी का इरादा नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए फंड जुटाना है।

राजपुताना स्टेनलेस के आईपीओ के तहत 1.9 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 35 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। राजपूताना स्टेनलेस में शंकरलाल दीपचंद मेहता सहित प्रमोटरों की 78.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 21.79 फीसदी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं।

Rajputana Stainless कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके लिए वह नेट फ्रेश इश्यू प्रोसिड्स में से कुल ₹18.3 करोड़ का उपयोग करेगी। इसके अलावा, नई फैसिलिटी के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹37.68 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें