दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलॉएड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) का आईपीओ 30 नवंबर से खुलने वाले है। आईपीओ के लिए 2 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी अपने आईपीओ के प्राइस बैंड और लॉट साइज से जुड़ी जानकारी 24 नवंबर को सार्वजनिक करेगी।
