Ramdevbaba Solvent IPO : दूसरे दिन तक 10 गुना भरा इश्यू, जानिए अलग-अलग कैटेगरी का अपडेट

Ramdevbaba Solvent IPO : इसे कुल 3.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 39.52 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 50.27 करोड़ रुपये जुटाने का है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 9:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

Ramdevbaba Solvent IPO : रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू आज 16 अप्रैल को 10.06 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 3.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 39.52 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 50.27 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 80-85 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।

Ramdevbaba Solvent IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने किया है। वहीं, रिटेल निवेशकों के हिस्से को भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 14.69 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 13.74 गुना भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 0.02 गुना भरा है।


Ramdevbaba Solvent IPO से जुड़ी डिटेल

रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ के तहत 59.13 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है। फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए, एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के निर्माण और कुछ कर्ज के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए किया जाएगा। इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 136,000 रुपये का निवेश करना होगा। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 अप्रैल को होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयरों के लिए लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 अप्रैल है।

Ramdevbaba Solvent के बारे में

रामदेवबाबा सॉल्वेंट लिमिटेड की स्थापना साल 2008 में हुई है। कंपनी फिजिकली रिफाइंड चावल की भूसी के तेल का उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। कंपनी मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड और एम्पायर स्पाइसेस एंड फूड्स लिमिटेड जैसी FMCG कंपनियों को चावल की भूसी के तेल के निर्माण, वितरण, विपणन और बिक्री में लगी हुई है। कंपनी अपने ब्रांड "तुलसी" और "सेहत" के तहत 38 डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से चावल की भूसी के तेल का निर्माण, विपणन और बिक्री भी करती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।