रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए 17 बैंकों को नियुक्त किया है। ये बैंक कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगे। कंपनी आईपीओ से कोई नया फंड जुटाने नहीं जा रही है। मामले से जुड़े चार सूत्रों ने यह जानकारी दी। रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनी है। यह टेलीकॉम सेवाएं ऑफर करती है।
