रेंटोमोजो लिमिटेड अपना IPO ला रही है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, प्रस्तावित IPO में 150 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 2,83,99,567 तक इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। रेंटोमोजो को गीतांश बामानिया ने शुरू किया था। यह कंपनी एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड, फुल-स्टैक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) प्लेटफॉर्म चलाती है।
