30 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में सूखा रहेगा। इसकी वजह है कि देश में कोई नया IPO नहीं खुल रहा है। हालांकि पहले से खुले 2 IPO में पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों SME सेगमेंट के हैं। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 7 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 4 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Vivid Electromech IPO: ₹130.54 करोड़ का पब्लिक इश्यू 25 मार्च को खुला था और 30 मार्च को बंद होगा। यह अभी तक 61 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹528-₹555 प्रति शेयर और लॉट साइज 240 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 7 अप्रैल को हो सकती है।
Emiac Technologies IPO: ₹31.75 करोड़ का पब्लिक इश्यू 27 मार्च को ओपन हुआ था और 8 अप्रैल को बंद होगा। अभी तक इसे 11 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹93-₹98 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 13 अप्रैल को होने की उम्मीद है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 30 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Central Mine Planning के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इसी दिन BSE SME पर Speciality Medicines की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 1 अप्रैल को BSE SME पर Tipco Engineering के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 2 अप्रैल को BSE, NSE पर Sai Parenteral's, Powerica और Amir Chand Jagdish Kumar के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Highness Microelectronics की लिस्टिंग होने वाली है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।