आ रहा है ₹760 करोड़ का एक और IPO, रहेंगे ₹120 करोड़ के नए शेयर; ड्राफ्ट जमा

Bharat Pet IPO: भारत पेट के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में मोल्ड-टेक पैकेजिंग, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स और टाइम टेक्नोप्लास्ट शामिल हैं। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 226.8 करोड़ रुपये और मुनाफा 33.3 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Pet प्री-IPO राउंड में 24 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने पर भी विचार कर सकती है।

पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली भारत पेट (Bharat Pet) अपने IPO के जरिए 760 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिया है। IPO में नए शेयर जारी करके 120 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। वहीं दीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता और राहुल गुप्ता सहित 8 प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) में 640 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। इसके अलावा, कंपनी प्री-IPO राउंड में 24 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो IPO में नए शेयरों के इश्यू का साइज घट जाएगा।

भारत पेट की दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और जम्मू में 4 मैन्युफ़ैक्चरिंग यूनिट हैं। यह पैकेजिंग कंपनी PET बोतलें और जार, प्रीफॉर्म्स, मल्टी-लेयर को-एक्सट्रूडेड बोतलें, कैप और क्लोजर, और टिन कंटेनर बनाती है। कंपनी का एग्रोकेमिकल उद्योग पर ज्यादा फोकस है। इसके अलावा यह फूड एंड बेवरेजेस, दवा, पेंट, इंडस्ट्रियल केमिकल और शराब जैसे उद्योगों को भी पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

किससे है मुकाबला


कंपनी कई प्रतिष्ठित ग्राहकों को अपनी सर्विसेज देती है। इनमें टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, दावत फूड्स, धानुका एग्रीटेक, PI इंडस्ट्रीज, इंडिया पेस्टीसाइड्स, सेफेक्स केमिकल्स (इंडिया), GSP क्रॉप साइंस, एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया, एनर्जी बेवरेजेज, फ्रेस्का फूड्स और मानस एग्रो इंडस्ट्रीज शामिल हैं। भारत पेट के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में मोल्ड-टेक पैकेजिंग, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स और टाइम टेक्नोप्लास्ट शामिल हैं।

Reliance Jio अपने IPO में 8% इंडिविजुअल हिस्सेदारी बेचने के लिए निवेशकों से कर रही बातचीत: रिपोर्ट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

भारत पेट अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 35.8 करोड़ रुपये मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान 36.7 करोड़ रुपये का मुनाफा देखा। यह एक साल पहले के मुनाफे 28.2 करोड़ रुपये से 30.6 प्रतिशत ज्यादा है। इसी अवधि के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 27 प्रतिशत बढ़कर 332.9 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में यह 262.1 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान भारत पेट का रेवेन्यू 226.8 करोड़ रुपये और मुनाफा 33.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के IPO के लिए Equirus Capital और Ambit को 'बुक रनिंग लीड मैनेजर' के रूप में नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।