RK Swamy IPO : लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में बिगड़ी तबीयत, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

RK Swamy IPO : 4-6 मार्च तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान 423.56 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 26 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के हिस्से को 20.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है

अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 6:10 PM
RK Swamy IPO : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

RK Swamy IPO : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को होने वाली है। यह इश्यू 4 मार्च से 6 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे कुल 26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। ग्रे मार्केट की बात करें तो लिस्टिंग से पहले इसकी हालत खराब नजर आ रही है। इस आईपीओ का ऑफर साइज 424 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 270 से 288 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा था।

RK Swamy IPO : क्या कह रहा है ग्रे मार्केट

ग्रे मार्केट में आरके स्वामी के आईपीओ की स्थिति खराब नजर आ रही है। एक समय पर यह इश्यू ग्रे मार्केट में 31 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जो कि अब घटते-घटते 0 फीसदी प्रीमियम पर आ गया है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट की मानें तो कंपनी के शेयरों की फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों पहले तो यह इश्यू ग्रे मार्केट में नेगेटिव हो गया था।


26 गुना सब्सक्राइब हुआ RK Swamy IPO

4-6 मार्च तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान 423.56 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 26 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के हिस्से को 20.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 34.36 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 34 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

RK Swamy IPO से जुड़ी डिटेल

कंपनी ने आईपीओ में 173 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं बाकी 250.56 करोड़ रुपये के शेयर (87 लाख शेयर) कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से बिक्री के लिए रखे गए। इसमें प्रमोटर श्रीनिवासन के स्वामी 17.88 लाख शेयर, और नरसिम्हन कृष्णास्वामी 17.88 लाख शेयर, निवेशक इवान्स्टन पायनियर फंड LP 44.45 लाख शेयर और प्रेम मार्केटिंग वेंचर्स LLP 6.78 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

RK Swamy IPO : कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि में 54 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा, ₹10.98 करोड़ का इस्तेमाल DVCP स्टूडियो लगाने, ₹33.34 करोड़ का इस्तेमाल आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए, और ₹21.74 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी के नए सीईसी और सीएटीआई की स्थापना के लिए किया जाएगा। स्टॉक 12 मार्च को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।