RK Swamy IPO : 7 मार्च को होगा शेयरों का अलॉटमेंट, चेक करें ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

RK Swamy IPO allotment Status : आरके स्वामी के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। हालांकि, ग्रे मार्केट इस पब्लिक इश्यू की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। यहां जानिए ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 3:55 PM
RK Swamy IPO allotment के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

RK Swamy IPO allotment Status : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 7 मार्च को होने की संभावना है। यह इश्यू 4 मार्च से 6 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह कुल 26 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ में भाग लेने वाले निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और इश्यू के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 7 मार्च को 3.47 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1. BSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx

2. इक्विटी ऑप्शन चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से "RK Swamy" सेलेक्ट करें।


3. या तो एप्लिकेशन नंबर या PAN (10-डिजिट अल्फ़ान्यूमेरिक) नंबर दर्ज करें।

4. अब कैप्चा वेरिफिकेशन पूरी करें।

5. आगे बढ़ने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा, निवेशक अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए KFin Technologies की वेबसाइट https://www.kfintech.com/ पर जा सकते हैं।

7 मार्च को अलॉटमेंट होने के बाद सेलेक्टेड इनवेस्टर्स को उनके आवंटित शेयर प्राप्त होंगे। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं हो पाए, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सफल बिडर्स के डीमैट अकाउंट्स में 11 मार्च को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

26 गुना सब्सक्राइब हुआ RK Swamy IPO

4-6 मार्च तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान 423.56 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 26 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के हिस्से को 20.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 34.36 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 34 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

RK Swamy IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ का ऑफर साइज 424 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 270 से 288 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा था। कंपनी ने आईपीओ में 173 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं बाकी 250.56 करोड़ रुपये के शेयर (87 लाख शेयर) कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से बिक्री के लिए रखे गए। इसमें प्रमोटर श्रीनिवासन के स्वामी 17.88 लाख शेयर, और नरसिम्हन कृष्णास्वामी 17.88 लाख शेयर, निवेशक इवान्स्टन पायनियर फंड LP 44.45 लाख शेयर और प्रेम मार्केटिंग वेंचर्स LLP 6.78 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

RK Swamy IPO : कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि में 54 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा, ₹10.98 करोड़ का इस्तेमाल DVCP स्टूडियो लगाने, ₹33.34 करोड़ का इस्तेमाल आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए, और ₹21.74 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी के नए सीईसी और सीएटीआई की स्थापना के लिए किया जाएगा। स्टॉक 12 मार्च को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।