Sameera Agro Listing: नए साल 2024 की पहली आईपीओ लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया। समीरा एग्रो के शेयर सोमवार 1 जनवरी 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट लिस्ट हुए। कंपनी के आईपीओ का इश्यू प्राइस 180 रुपये था और इसके शेयर लिस्ट हुए 180 रुपये के भाव पर ही हुए। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद ही निवेशकों ने इस शेयर को बेचना शुरू कर दिया है, जिससे इसमें 5% का लोअर सर्किट लग गया। खबर लिखे जाने के समय कंपनी के शेयर 171 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
