Sapphire Foods IPO: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानिए क्या है GMP और कैसे चेक करें स्टेटस

Sapphire Foods की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime है तो आप उसके जरिए भी चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिला या नहीं।

अपडेटेड Nov 16, 2021 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sapphire Foods share allotment

Sapphire Foods IPO: पिज्जा हट और KFC जैसे रेस्तरां चलाने वाली कंपनी Sapphire Foods के शेयरों का आवंटन आज होने वाला है। कंपनी ने 2,073.25 करोड़ शेयर जारी किए थे। एकबार शेयरों का आवंटन होने के बाद आप ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। Sapphire Foods की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime है तो आप उसके जरिए भी चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिला या नहीं।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.


इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी LinkIntime के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।

https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपके सामने अलॉटमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।