सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक, सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के AMC आर्म आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के IPO संबंधित DRHP को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक, सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के AMC आर्म आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के IPO संबंधित DRHP को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ सितंबर अक्टूबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। सेबी कैपिटल इस लिस्टिंग के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ का वैल्यूएशन 22,000-24,000 रखना चाहती है। इस आईपीओ का साइज 25,00 करोड़ रुपये हो सकता है।
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। जिसके तहत आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के 13.5 फीसदी स्टेक की बिक्री होगी। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी का कनेडियन ज्वाइंटवेंचर पर्टनर सन लाइफ अपने 12.5 फीसदी स्टेक की बिक्री करेगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में कंपनी में सन लाइफ की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। सूत्रों ने ये भी बताया कि इस ऑफर फॉर सेल में आदित्य बिड़ला भी अपनी एक फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। वर्तमान में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC में आदित्य बिड़ला की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ ने अप्रैल में आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किया था। लेकिन सेबी ने इस पर अपना फैसला टाल दिया था
बता दें कि OFS एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी के प्रमोटरों द्वारा अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए शेयरों की बिक्री का एक आम तरीका है। इस तरह की बिक्री करके प्रमोटर सेबी के मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग नियम का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं। इस तरह के इश्यू के जरिए 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटर और शेयर होल्डर अपने शेयरों की बिक्री कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।