Gaja Capital IPO के लिए ₹152-₹160 प्रति शेयर रहेगा प्राइस बैंड, 19 अगस्त को खुलेगा ₹550 करोड़ का इश्यू

Gaja Capital IPO: कंपनी नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से ₹372 करोड़ का इस्तेमाल कुछ मौजूदा और नए फंड्स के लिए स्पॉन्सर कमिटमेंट्स और ब्रिज लोन चुकाने में करने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 10:18 AM
Gaja Capital IPO में एंकर निवेशक 18 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO 19 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹152-₹160 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 93 शेयर है। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से ₹550 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में ₹450 करोड़ के 2.81 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ₹100 करोड़ के 63 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO में एंकर निवेशक 18 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

IPO की क्लोजिंग 21 अगस्त को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 24 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 26 अगस्त को हो सकती है। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है। यह भारत पर केंद्रित फंड्स (जिनमें कैटेगरी I और कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं) के लिए इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर और भारत में कंपनियों को कैपिटल देने वाले ऑफशोर फंड्स के लिए एडवाइजर के तौर पर काम करती है।

कंपनी में अभी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.03% है, जबकि बाकी 28.97% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में HDFC Life Insurance, SBI Life Insurance और Wealthwave Capital जैसे नाम शामिल हैं।


Gaja Capital IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से ₹372 करोड़ का इस्तेमाल कुछ मौजूदा और नए फंड्स के लिए स्पॉन्सर कमिटमेंट्स और ब्रिज लोन चुकाने में करने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और बाकी 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी को अक्टूबर 2025 में अपने इश्यू के लिए SEBI से मंजूरी मिली थी।

वंदे भारत ट्रेनों के लिए पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाएगी ₹1350 करोड़ का IPO

कंपनी की वित्तीय स्थिति

Gaja Alternative Asset Management का वित्त वर्ष 2025-26 में मुनाफा 33.8% बढ़कर ₹79.6 करोड़ रहा। एक साल पहले मुनाफा ₹79.6 करोड़ था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹135.5 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹122 करोड़ था। IPO के लिए JM फाइनेंशियल और IIFL फाइनेंशियल सर्विसेज मर्चेंट बैंकर हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।