टोनबो इमेजिंग इंडिया के ₹852.18 करोड़ के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू 15 अक्टूबर को खुला था और अब तक 7.78 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.95 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.35 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.14 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 13.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹665-₹700 प्रति शेयर है। लॉट साइज 21 शेयर है। IPO 19 अक्टूबर को बंद होगा। इसके बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। 20 अक्टूबर को शेयर बाजारों में दशहरा की छुट्टी है। टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
टोनबो इमेजिंग इंडिया की लिस्टिंग शानदार रहने की उम्मीद है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में अभी से कंपनी का शेयर 73.71 प्रतिशत के अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
IPO में 1.22 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) है। OFS में कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों ने शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया है।
टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। यह डिफेंस और सिक्योरिटी के कामों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइन, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग देखती है।
टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार, सेसिलिया डिसूजा, विनिमय एडवाइजरी LLP हैं।
IPO में कितना हिस्सा रिजर्व
Tonbo Imaging India IPO के लिए JM फाइनेंशियल लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Kfin Technologies है। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
टोनबो इमेजिंग इंडिया का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹37.32 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी ने ₹17.74 करोड़ का शुद्ध घाटा देखा। उधारी ₹129.72 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशत घटकर ₹369.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत कम होकर ₹50.88 करोड़ रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।