IPOs This Week: 19 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में Jio IPO समेत 2 नए इश्यू, 9 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का इश्यू और पारस हेल्थकेयर का ₹1,450 करोड़ का इश्यू 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। नए शुरू हो रहे हफ्ते में लिस्ट होने वाली 9 कंपनियों में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं

अपडेटेड Oct 18, 2026 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पहले से खुले 5 IPO में से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

19 अक्टूबर से शुरू हो रहे हफ्ते में देश में 2 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं- जियो प्लेटफॉर्म्स IPO और पारस हेल्थकेयर IPO। ये दोनों मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा पहले से खुले 5 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 9 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए IPO

Jio Platforms IPO: ₹30,213 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर है। लॉट साइज 12 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को हो सकती है।


Paras Healthcare IPO: यह भी 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। कंपनी ₹1,450 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹660-₹693 प्रति शेयर तय हुआ है। लॉट साइज 21 शेयर है। इश्यू में 23 अक्टूबर तक पैसे लगाने का मौका रहेगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

पहले से खुले IPO

Sahajanand Medical Technologies IPO: यह 15 अक्टूबर को खुला था 19 अक्टूबर को बंद होगा। साइज ₹475.48 करोड़ है। बोली ₹327-₹344 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकते हैं। लॉट साइज 43 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Bonfiglioli Transmissions IPO: ₹2,533.66 करोड़ का इश्यू 15 अक्टूबर को खुला था। प्राइस बैंड ₹558-₹586 प्रति शेयर और लॉट साइज 25 शेयर है। क्लोजिंग 19 अक्टूबर को होगी। उसके बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

Zetwerk Manufacturing Business IPO: यह भी 15 अक्टूबर को खुला था और 19 अक्टूबर को बंद होगा। साइज ₹5,012.33 करोड़ है। बोली ₹143-₹151 प्रति शेयर के भाव पर और 99 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को होने वाली है।

Tonbo Imaging India IPO: ₹852.18 करोड़ का पब्लिक इश्यू 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹665-₹700 प्रति शेयर है। लॉट साइज 21 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Shellz India IPO: यह भी 19 अक्टूबर को बंद होने वाला है। कंपनी का इरादा ₹59.97 करोड़ जुटाने का है। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹170-₹179 प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 23 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Cult.fit को IPO के लिए SEBI से मिली मंजूरी, रहेंगे ₹950 करोड़ तक के नए शेयर

इन कंपनियों की ​होगी लिस्टिंग

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 21 अक्टूबर को NSE और BSE पर HD Fire Protect की लिस्टिंग होगी। इसी दिन NSE SME पर Vaibhav Vyapaar की लिस्टिंग होने वाली है। 22 अक्टूबर को NSE और BSE पर Fusion CX के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन NSE SME पर Ravita Engineering Services के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। 23 अक्टूबर को NSE और BSE पर Sahajanand Medical Technologies, Bonfiglioli Transmissions, Zetwerk Manufacturing और Tonbo Imaging India की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Shellz India लिस्ट होने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।