Get App

सेबी ने Aditya Birla Sun Life के IPO को दी मंजूरी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है लिस्टिंग: सूत्र

आदित्य बिड़ला सन लाइफ सितंबर अक्टूबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2021 पर 10:59 AM
सेबी ने Aditya Birla Sun Life के IPO को दी मंजूरी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है लिस्टिंग: सूत्र

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक, सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के AMC आर्म आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के  IPO संबंधित DRHP को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ सितंबर अक्टूबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। सेबी कैपिटल इस लिस्टिंग के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ का वैल्यूएशन 22,000-24,000 रखना चाहती है। इस आईपीओ का साइज 25,00 करोड़ रुपये हो सकता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। जिसके तहत आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के 13.5 फीसदी स्टेक की बिक्री होगी। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी का कनेडियन ज्वाइंटवेंचर पर्टनर सन लाइफ अपने 12.5 फीसदी स्टेक की बिक्री करेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में कंपनी में सन लाइफ की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। सूत्रों ने ये भी बताया कि इस ऑफर फॉर सेल में आदित्य बिड़ला भी अपनी एक फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। वर्तमान में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC में आदित्य बिड़ला की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ ने अप्रैल में आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किया था। लेकिन सेबी ने इस पर अपना फैसला टाल दिया था

बता दें कि OFS एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी के प्रमोटरों द्वारा अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए शेयरों की बिक्री का एक आम तरीका है। इस तरह की बिक्री करके प्रमोटर सेबी के मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग नियम का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं। इस तरह के इश्यू के जरिए 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटर और शेयर होल्डर अपने शेयरों की बिक्री कर सकते हैं।​

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें