NSDL IPO के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, SEBI ने दी मंजूरी; 6 शेयरहोल्डर्स बेचेंगे 5.73 करोड़ शेयर

NSDL IPO: शेयरों की लिस्टिंग के बाद NSDL घरेलू शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सर्विसेज कंपनी बन जाएगी। HDFC Bank इस पब्लिक इश्यू में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। वर्तमान में NSDL में इसकी 8.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। IDBI बैंक 2.22 करोड़ शेयर बेचेगा, जबकि NSE 1.8 करोड़ शेयर बेचेगा

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 11:20 AM
NSDL का IPO एक शुद्ध OFS होगा।

NSDL के IPO को लेकर लंबे वक्त से हो रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने NSDL (National Securities Depository Limited) के पब्लिक इश्यू को मंजूरी दे दी है। NSDL भारतीय पूंजी बाजार में डीमैटेरियलाइज्ड फॉर्म में रखी गई और सेटल की गई ज्यादातर सिक्योरिटी को संभालता है। NSDL ने 7 जुलाई, 2023 को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था।

हालांकि, अगस्त 2023 में SEBI ने DRHP को स्थगित कर दिया था। अगर कोई जांच चल रही हो या कंपनी या अन्य रेगुलेटरी बॉडीज से मांगी गई जानकारी में देरी हो रही है, तो SEBI किसी भी IPO को रोक सकता है।

NSDL के 6 शेयरहोल्डर्स बेचेंगे 5.73 करोड़ शेयर


कंपनी का IPO एक शुद्ध OFS (Offer for Sale) होगा। अपने DRHP में, NSDL ने कहा कि IPO में उसके 6 शेयरहोल्डर्स की ओर से 5.73 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। IDBI बैंक 2.22 करोड़ शेयर बेचेगा, जबकि NSE 1.8 करोड़ शेयर बेचेगा। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 56.2 लाख शेयर बेचेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 40 लाख और एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ द स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (SUUTI) 34 लाख शेयर बेचेंगे।

Paramount Dye Tec IPO Listing: ₹117 के शेयर की ₹109.90 पर एंट्री, कमजोर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट ने दिया झटका

IPO में भाग लेने वाला छठा शेयरधारक HDFC Bank है। यह बैंक NSDL IPO में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। वर्तमान में NSDL में इसकी 8.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयरों की लिस्टिंग के बाद NSDL घरेलू शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सर्विसेज कंपनी बन जाएगी। इससे पहले साल 2017 में सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) ने शेयर बाजार में एंट्री की थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।