NSDL के IPO को लेकर लंबे वक्त से हो रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने NSDL (National Securities Depository Limited) के पब्लिक इश्यू को मंजूरी दे दी है। NSDL भारतीय पूंजी बाजार में डीमैटेरियलाइज्ड फॉर्म में रखी गई और सेटल की गई ज्यादातर सिक्योरिटी को संभालता है। NSDL ने 7 जुलाई, 2023 को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था।
