Get App

SEDEMAC Mechatronics IPO: 4 मार्च से खुलेगा ₹1087 करोड़ का पब्लिक इश्यू, किस भाव पर लगेगी बोली?

SEDEMAC Mechatronics IPO के लिए ICICI Securities Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर है। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा QIB के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा NII के लिए रिजर्व है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 12:13 PM
SEDEMAC Mechatronics IPO: 4 मार्च से खुलेगा ₹1087 करोड़ का पब्लिक इश्यू, किस भाव पर लगेगी बोली?
SEDEMAC Mechatronics के शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च को BSE, NSE पर हो सकती है।

पावरट्रेन कंट्रोल और मोटर व्हीकल के कलपुर्जे बनाने वाली सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड का 1,087 करोड़ रुपये का IPO 4 मार्च को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 11 शेयर है। इसमें 6 मार्च तक निवेश किया जा सकेगा। एंकर निवेशक 2 मार्च को बोली लगा पाएंगे। IPO में 80,43,300 लाख शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। ओएफएस में कंपनी के प्रमोटर मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित सहित कई अन्य निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 9 मार्च को फाइनल हो सकता है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च को BSE, NSE पर हो सकती है। इस पब्लिक इश्यू के लिए ICICI Securities Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए पावरट्रेन कंट्रोलर, मोटर कंट्रोल प्रोडक्ट और इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर सॉल्यूशन डिजाइन करती और बनाती है। इसके ग्राहकों में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स, ब्रिग्स एंड स्ट्रैटन एलएलसी और डीईआईएफ इंडिया शामिल हैं। कंपनी में Xponentia Capital और A91 Partners का भी पैसा लगा हुआ है।

IPO का रिजर्व हिस्सा और कंपनी की ​वित्तीय सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें