Senco Gold IPO : ज्वेलरी कंपनी Senco Gold के आईपीओ को 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके तहत, सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर निवेश किया और यह कुल 73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 11 जुलाई को फाइनल हो सकता है। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 12 जुलाई को शुरू हो जाएगी। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को होने की संभावना है।
73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Senco Gold के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन सभी कैटेगरी में निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। इसमे सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने निवेश किया है। QIB के लिए आरक्षित हिस्से को 180.94 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 65 गुना और रिटेल निवेशकों (RII) के हिस्से को 15.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कुल मिलाकर यह इश्यू 73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Senco Gold के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज है और इसका प्रीमियम बढ़ता जा रहा है। आज यह इश्यू 114 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज के भाव के हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 431 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 36 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए बोली लगाई थी, वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1) सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
2) इश्यू टाइप में इक्विटी पर क्लिक करें।
3) इश्यू नाम के तहत ड्रॉपबॉक्स में Senco Gold Limited का चयन करें।
4) अब एप्लिकेशन नंबर लिखें
6) 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट दबाएं।
केफिन टेक्नोलॉजीज पर ऐसे चेक करें स्टेटस
निवेशक इश्यू के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (https://kosmic.kfintech.com/ipostatus) के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
1) केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के वेब पोर्टल पर जाएं।
2) ड्रॉपबॉक्स में उस आईपीओ का चयन करें जिसका नाम अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
3) अब आपको तीन मोड में से किसी एक का चयन करना है: एप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर, या पैन आईडी
4) एप्लिकेशन टाइप में, ASBA और नॉन-ASBA के बीच चयन करें।
5) स्टेप 2 में आपके द्वारा चुने गए मोड का डिटेल दर्ज करें।
6) सिक्योरिटी के लिए captcha सही-सही भरें