Get App

SFC Environmental Technologies IPO: 11 एंकर निवेशकों से जुटाए ₹200 करोड़; आज, 27 अक्टूबर से खुला ₹667 करोड़ का इश्यू

SFC Environmental Technologies IPO: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल अपना और सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 1:17 PM
SFC Environmental Technologies IPO: 11 एंकर निवेशकों से जुटाए ₹200 करोड़; आज, 27 अक्टूबर से खुला ₹667 करोड़ का इश्यू
SFC Environmental Technologies के शेयर NSE और BSE पर 3 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

वेस्टवॉटर के ट्रीटमेंट के लिए सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीस का ₹667.53 करोड़ का IPO आज, 27 अक्टूबर से खुल गया। कंपनी ने एक दिन पहले 11 एंकर निवेशकों से ₹200.25 करोड़ जुटाए। संस्थागत निवेशकों को ₹330 प्रति शेयर के भाव पर 60.68 लाख शेयर अलॉट किए गए। इनमें से 54.09 लाख शेयर 8 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को अलॉट किए गए।

एंकर बुक में भाग लेने वाले घरेलू म्यूचुअल फंडों में SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल AMC, निप्पॉन लाइफ इंडिया, क्वांट म्यूचुअल फंड, एडलवाइस और सुंदरम म्यूचुअल फंड आदि शामिल हैं। इनके अलावा, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, सोसाइटे जेनरल और एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसे अन्य निवेशकों ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया।

SFC Environmental Technologies के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹313-₹330 प्रति शेयर और लॉट साइज 45 शेयर है। इश्यू में ₹150 करोड़ के 45.45 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹517.53 करोड़ के 1.57 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। OFS में कंपनी के प्रमोटर संदीप सुधाकर असोलकर, प्रिया संदीप असोलकर, साकेतचंद्रसिंह प्रतापसिंह धंडोरिया के साथ-साथ कुछ मौजूदा निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

SFC Environmental Tech की ​कब होगी लिस्टिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें