Get App

Shadowfax Technologies IPO: 28 जनवरी को होगी लिस्टिंग, क्या निवेशकों को मिलेगा तगड़ा मुनाफा? जानें लेटेस्ट GMP

Shadowfax Technologies IPO: इसे फ्लिपकार्ट और मिरे एसेट जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है, जो इसकी लंबी अवधि की मजबूती को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने ₹1,800 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 68% की वृद्धि दर्शाता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 1:47 PM
Shadowfax Technologies IPO: 28 जनवरी को होगी लिस्टिंग, क्या निवेशकों को मिलेगा तगड़ा मुनाफा? जानें लेटेस्ट GMP
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹118 – ₹124 प्रति शेयर था

Shadowfax Technologies IPO: लॉजिस्टिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Shadowfax Technologies के आईपीओ के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब निवेशकों की नजरें 28 जनवरी को होने वाली इसकी लिस्टिंग पर टिकी हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर उत्साह थोड़ा ठंडा पड़ता दिख रहा है। सोमवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹6 के आसपास बना हुआ है, जो पिछले हफ्ते के ₹4 से मामूली सुधार है। यह इश्यू प्राइस (₹124) के मुकाबले करीब 4.8% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

Shadowfax के आईपीओ को निवेशकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 20 से 22 जनवरी के बीच खुले इस आईपीओ का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

संस्थागत निवेशक: 4.00 गुना

रिटेल: 2.43 गुना

गैर-संस्थागत निवेशक: 0.88 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें