Shadowfax Technologies IPO: लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 20 जनवरी से बोली के लिए खुल गया है। कंपनी अपने आईपीओ से करीब ₹1,900 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। हालांकि इस आईपीओ को लेकर फिलहाल ग्रे मार्केट में सीमित उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट में आईपीओ से संभावित लिस्टिंग गेन करीब 5% के आसपास आंका जा रहा है।
