Get App

Crop Life Science IPO खुल गया आज; पैसे लगाएं या नहीं, इन खूबियों और रिस्क को समझकर खुद लें फैसला

Crop Life Science IPO: खेतों के लिए जरूरी रसायन बनाने वाली गुजरात की कंपनी क्रॉप लाइफ साइंस का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस एसएमई कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में काफी सुस्त रुझान दिख रहा है। ऐसे में यहां नीचे इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स के साथ-साथ कंपनी के कारोबार और इसकी स्ट्रेंथ और रिस्क के बारे में डिटेल्स दी जा रही है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 18, 2023 पर 1:31 PM
Crop Life Science IPO खुल गया आज; पैसे लगाएं या नहीं, इन खूबियों और रिस्क को समझकर खुद लें फैसला
Crop Life Science माइक्रो फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स जैसे एग्रोकेमिकल तैयार करती है। इसके पोर्टफोलियो में 85 से अधिक एग्रो-केमिकल प्रोडक्ट्स हैं। (File Image- Pixabay)

Crop Life Science IPO: खेतों के लिए जरूरी रसायन बनाने वाली गुजरात की कंपनी क्रॉप लाइफ साइंस का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस एसएमई कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में काफी सुस्त रुझान दिख रहा है। इश्यू के अपर प्राइस बैंड से यह महज 3 रुपये यानी 6 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। ऐसे में यहां नीचे इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स के साथ-साथ कंपनी के कारोबार और इसकी स्ट्रेंथ और रिस्क के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Crop Life Science IPO की डिटेल्स

क्रॉप लाइफ साइंस के 26.73 करोड़ रुपये के आईपीओ में 22 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत 52 रुपये के भाव और 2 हजार शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों के लिए इसका आधा हिस्सा आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को फाइनल होगा। इसकी रजिस्ट्रार पूर्व शेयररजिस्ट्री है। इसके बाद शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 30 अगस्त को एंट्री होगी। आईपीओ के जरिए कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 51.40 लाख नए शेयर जारी करेगी। इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें