Cyient DLM IPO: निवेशकों को इस साल 80 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाली Cyient की सब्सिडियरी Cyient DLM भी अब लिस्ट होने वाली है। इसका आईपीओ आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत 592 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। एंकर निवेशकों से यह 259.65 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और उन्हें 265 रुपये के भाव पर 97,98,113 शेयर जारी हुए हैं। ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से यह 95 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और एक्सपर्ट्स का रुझान दिया जा रहा है।
