Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा (The Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और फाउंडर्स और शिल्पा शेट्टी समेत कुछ शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी भी कम करेंगे। कंपनी के फाइनेंशियल परफॉरमेंस, रिस्क और अवसरों को देखते हुए ब्रोकरेज का मिला-जुला रुझान है और कुछ एनालिस्ट्स ने मीडियम से लॉन्ग टर्म के हिसाब से इसमें निवेश की सलाह दी है।
