Rajgor Castor IPO Listing: 18% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, 107 गुना से अधिक भरा था इश्यू

Rajgor Castor Derivatives IPO Listing: कैस्टर ऑयल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 107 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
Rajgor Castor Derivatives IPO Listing: रागजोर कैस्टर डेरिवेटिव्स कैस्टर ऑयल से जुड़े प्रोडक्ट्स तैयार करती है। आज इसके शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Rajgor Castor Derivatives IPO Listing: कैस्टर ऑयल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 107 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 50 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 59 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 18 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Rajgor Castor Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर फिसल गए लेकिन फिर इसने स्पीड पकड़ी। उछलकर यह 61.95 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद भी हुआ यानी पहले दिन आईपीओ निवेशक 23.90 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Crompton Greaves में नहीं शामिल होगी Butterfly, पब्लिक शेयरहोल्डर्स ने विलय के खिलाफ दिया वोट

    Rajgor Castor Derivatives IPO को कैसा रिस्पांस मिला था


    राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स का 47.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 107.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 35.52 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 260.01 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 80.70 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 88.95 लाख नए शेयर जारी हुए हैं और 6.66 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में होगा।

    फिनफ्लूएंसर के स्टार्टअप The 1% Club में बड़ा निवेश, Nikhil Kamath ने डाले ₹10 करोड़

    Rajgor Castor Derivatives के बारे में

    रागजोर कैस्टर डेरिवेटिव्स कैस्टर ऑयल से जुड़े प्रोडक्ट्स तैयार करती है। यह कंपनी 2018 में बनी थी। इसके प्रोडक्ट्स में लुब्रिकेंट्स, पेंट्स, फार्मा, केबल इंसुलेटर्स इत्यादि में इस्तेमाल होने वाला रिफाइन्ड कैस्टर ऑयल फर्स्ट स्टेज ग्रेड; खाद के रूप में कैस्टर डी-ऑयल्ड केक; और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने वाला हाई प्रोटीन कैस्टर डी-ऑयल्ड केक हैं। इसका प्लांट बांसकांठा में है।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 97.02 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 1.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि फिर स्थिति बेहतर हुई और वित्त वर्ष 2022 में इसे 52.19 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 5.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो जून तिमाही में कंपनी को 1.93 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।