Get App

Shree Ram Twistex IPO Allotment: 43x सब्सक्राइब हुए आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का तरीका

Shree Ram Twistex IPO Allotment: अलॉटमेंट में जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका पैसा 27 फरवरी को वापस आ जाएगा। वहीं जिन्हें शेयर अलॉट होंगे उनके डीमैट खाते में भी शेयर इसी दिन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे

Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:29 AM
Shree Ram Twistex IPO Allotment: 43x सब्सक्राइब हुए आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का तरीका
इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और यह कुल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ

Shree Ram Twistex IPO Allotment: गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी Shree Ram Twistex के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन है। 25 फरवरी को भारी उत्साह के साथ बंद होने के बाद, आज यानी 26 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और यह कुल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में भी इसके भाव बढ़ गए हैं, जो लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफे का संकेत दे रहे हैं।

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े

कंपनी के ₹110.24 करोड़ के इस इश्यू के लिए बाजार में जबरदस्त होड़ देखने को मिली:

रिटेल निवेशक: यह हिस्सा 76.63 गुना भरा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें