Get App

Shriram Properties IPO: 8 दिसंबर को लॉन्च होगा इस रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ, ₹600 करोड़ जुटाने की तैयारी

Shriram Properties IPO: इश्यू के लिए 8 से 10 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2021 पर 9:21 PM
Shriram Properties IPO: 8 दिसंबर को लॉन्च होगा इस रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ, ₹600 करोड़ जुटाने की तैयारी
8 दिसंबर को आएगा श्रीराम प्रॉपर्टीज का IPO

रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज (Shriram Properties) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 8 दिसंबर 2021 को लॉन्च होगा। कंपनी इस IPO से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ के प्राइस बैंड, लॉट साइज और दूसरी जानकारियों को कंपनी अगले एक दो दिनों मे जारी करेगी।

जानकारी के मुताबिक, Shriram Properties IPO के लिए 8 से 10 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। बता दें कि अगले हफ्ते श्रीराम प्रॉपर्टीज के साथ RateGain Travel Technologies का आईपीओ भी खुलने वाला है।

श्रीराम प्रोपर्टीज के इस IPO में 250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर और 350 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर और निवेशक अपने शेयरों को बिक्री के लिए पेश करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें