Sigachi Industrial IPO: शेयरों का अलॉटमेंट ऐसे चेक करें और जानिए लिस्टिंग से पहले क्या चल रहा है GMP
Sigachi Industrial IPO: इसका इश्यू प्राइस 161-163 रुपए था और इसकी लिस्टिंग 363 रुपए पर हो सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:30 PM
Sigachi ipo
Sigachi Industrial IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 10 नवंबर को हो चुका है। Sigachi के शेयरों की लिस्टिंग 15 नवंबर को होने वाली है। कंपनी 125.43 करोड़ रुपए का IPO लेकर आई थी जो 101.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद बाजार के जानकार इसकी बंपर लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
Sigachi के ग्रे मार्केट प्रीमियम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 15 नवंबर को इसकी लिस्टिंग कितनी दमदार रह सकती है। ग्रे मार्केट में आज Sigachi के अनिलस्टेड शेयर 200 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। यह बुधवार के मुकाबले 20 रुपए ज्यादा है। बुधवार को Sigachi के अनिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 180 रुपए था।
Sigachi के IPO का इश्यू प्राइस 161-163 रुपए था। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 363 (163+200) रुपए पर लिस्ट हो सकते हैं।
अगर आपने भी Sigachi के IPO में पैसा लगाया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिले या नहीं। अलॉटमेंट चेक करने के दो तरीके हैं। एक कंपनी की रजिस्ट्रार कंपनी Bigshare की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और दूसरी BSE की साइट पर जाकर।
Bigshare से ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
सबसे पहले Bigshare की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद PAN या एप्लिकेशन नंबर या फिर CAF (Composite Application Form) नंबर या बेनिफिशियरी ID डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।