लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में 141% उछला सिगाची इंडस्ट्री का शेयर, जानिए पॉलिसीबाजार और SJS एंटरप्राइजेज का हाल

सोमवार 15 नवंबर को स्टॉक मार्केट में तीन इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लिस्ट होने वाले हैं

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 5:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO

सोमवार 15 नवंबर को स्टॉक मार्केट में तीन इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लिस्ट होने वाले हैं। इनमें पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी PB फिनटेक, SJS एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) शामिल है।

लिस्टिंग से पहले, निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम की ओर देखते हैं ताकि वह लिस्टिंग गेन को लेकर एक अंदाजा लगा सकें। हालांकि ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक मंच है।

अगर ग्रे मार्केट की बात करें तो माइक्रो-क्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज बाकी दोनों कंपनियों से काफी आगे है। आइए जानतें है कि 1-3 नवंबर से के बीच खुले इन तीनों आईपीओ का ताजा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या चल रहा है?


सिगाची इंडस्ट्रीज

सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल 383-393 रुपये के बीच ट्रेड कर रहे हैं। इस तरह आईपीओ के लिए तय ऊपरी प्राइस बैंड से 220-230 रुपये या 135-141 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। सिगाची इंडस्ट्रीज का इश्यू प्राइस 163 रुपये है। कंपनी के आईपीओ को 101.91 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया है।

पॉलिसीबाजार

पॉलिसीबाजार के शेयर ग्रे मार्केट में 1,040-1,050 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह उसके आईपीए के लिए तय 980 रुपये के इश्यू प्राइस से 60-70 रुपये या 6-7 पर्सेंट अधिक है। PB फिनटेक के आईपीओ को 16.58 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी इस आईपीओ से करीब 5,625 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

SJS एंटरप्राइजेज

SJS एंटरप्राइजेज के शेयर ग्रे मार्केट में 582 रुपये पर उपलब्ध है। यह उसके आईपीओ के लिए तय 542 रुपये के फाइनल प्राइस से 40 रुपये या 7.4 पर्सेंट अधिक है। कंपनी के 800 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर निवेशकों में खास उत्साह देखने को नहीं मिला था और इसे 1.59 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।