Get App

Sigachi Industries की शेयर बाजार में दमदार एंट्री, इश्यू प्राइस से 252% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 10:36 AM
Sigachi Industries की शेयर बाजार में दमदार एंट्री, इश्यू प्राइस से 252% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ
Sigachi stock listing

Sigachi Industries stock price: Sigachi Industries stock price: माइक्रोक्रिस्टालाइन सेलुलोज बनाने वाली कंपनी Sigachi Industries के शेयरों की लिस्टिंग 15 नवंबर को जबरदस्त रही। कंपनी का इश्यू प्राइस 163 रुपए है लेकिन BSE पर इसके शेयर 575 रुपए पर खुले।

कंपनी के शेयरों की दमदार लिस्टिंग की उम्मीद पहले से थी क्योंकि ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम जबरदस्त चल रहा था।

Sigachi Industries ने 125.43 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था जिसे निवेशकों ने हाथों हाथ लिया। इश्यू 1 नवंबर को खुला और 3 नवंबर को बंद हुआ था। Sigachi Industries का इश्यू कुल 101.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 86.51 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से में 172.43 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 80.49 गुना भरा था।

फिलहाल कंपनी अलग-अलग 59 ग्रेड के माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाती है। इसके प्लांट हैदराबाद और गुजरात में हैं। इनकी क्षमता 11,880 MTPY है। कंपनी पिछले 30 साल से कारोबार कर रही है। इन 30 साल में कंपनी थ्री मल्टी लोकेशन मनुफैक्चरिंग फैसिलिटीज के साथ लगातार प्रीमियम क्वालिटी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी पर लगातार फोकस बनाए हुए है। माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बनाने वाली यह अग्रणी कंपनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें