Get App

SpaceX IPO: एलॉन मस्क नहीं बदलेंगे इश्यू प्राइस, 135 डॉलर प्रति शेयर ही रहेगा

SpaceX IPO: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में 55.56 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। नजर 1.75 लाख करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन पर है। IPO के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, BofA सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप और J.P. मॉर्गन बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 12:07 PM
SpaceX IPO: एलॉन मस्क नहीं बदलेंगे इश्यू प्राइस, 135 डॉलर प्रति शेयर ही रहेगा
SpaceX नैस्डेक पर 12 जून को लिस्ट हो सकती है।

एलॉन मस्क की कंपनी SpaceX 75 अरब डॉलर का मेगा IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने बैंकों को बताया है कि वह इसके लिए इश्यू प्राइस के तौर पर 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर ही आगे बढ़ेगी। इसका खुलासा कंपनी ने हाल ही में संशोधित IPO फाइलिंग में किया। यह बात रॉयटर्स को सूत्रों से पता चली है। कंपनी का यह फैसला इस बात का ताजा संकेत है कि एलॉन मस्क अपनी पसंद के अनुसार अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने जा रहे हैं और वॉल स्ट्रीट की परंपरा को बदल रहे हैं।

आमतौर पर ऐसा होता नहीं है कि निवेशकों के सामने प्रेजेंटेशन और बुकबिल्डिंग से पहले कोई कंपनी IPO के लिए एक निश्चित प्राइस सेट करे। शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बनाने वाली कंपनियां आमतौर पर वैल्यूएशन की उम्मीदों को तय करने और निवेशकों की मांग के आधार पर कीमत को एडजस्ट करने की अनुमति देने के लिए एक प्राइस रेंज निर्धारित करती हैं। मजबूत मांग फाइनल इश्यू प्राइस को इस रेंज के ऊपरी स्तर तक, या उससे भी ऊपर ले जा सकती है।

SpaceX ने गुरुवार से निवेशकों के साथ मीटिंग शुरू कीं। हालांकि कंपनी की योजनाएं निवेशकों संग मीटिंग के साथ बदल भी सकती हैं। पब्लिक इश्यू के साइज में भी बदलाव संभव है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि SpaceX के पब्लिक इश्यू के लिए मांग बहुत ज्यादा है। IPO पर काम कर रहे एनालिस्ट्स को निवेशकों से रोज 20 तक कॉल आ रहे थे।

1.75 लाख करोड़ डॉलर वैल्यूएशन पर नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें