SPC Life Sciences जल्द लाएगी IPO, SEBI से मिली मंजूरी

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार SPC Life Sciences के IPO के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर - स्नेहल राजीवभाई पटेल द्वारा 89.39 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 8:56 PM
SPC Life Sciences के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की हरी झंडी मिल गई है।

SPC Life Sciences IPO : फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स बनाने वाली कंपनी SPC Life Sciences के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की हरी झंडी मिल गई है। सेबी के सोमवार को जारी एक अपडेट के अनुसार फार्मा कंपनी ने मार्च में मार्केट रेगुलेटर के पास अपना ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। कंपनी को 30 जून को अपना ऑब्जर्वेशन लेटर प्राप्त हुआ। आईपीओ लाने से पहले किसी भी कंपनी के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल करना जरूरी होता है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर - स्नेहल राजीवभाई पटेल द्वारा 89.39 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी 60 करोड़ रुपये तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार फ्रेश इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स के प्रोडक्ट ऑफरिंग का विस्तार करने के लिए दहेज फैसिलिटी में फेज -2 की स्थापना के लिए भी फंड का उपयोग होगा। कंपनी के मुताबिक इसे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी खर्च किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

गुजरात स्थित SPC Life Sciences कुछ प्रमुख एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स के लिए एडवांस इंटरमीडिएट्स का लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी द्वारा निर्मित एडवांस फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स का इस्तेमाल बढ़ते चिकित्सीय क्षेत्रों में किया जाता है, जिनमें कार्डियोवैस्कुलर, वैसोडिलेटर (एंटी-प्लेटलेट), एंटी-साइकोटिक और एंटी-डिप्रेसेंट शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।