मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को होने वाली है। शेयर शानदार गेन के साथ शुरुआत कर सकते हैं। ऐसी उम्मीद ग्रे मार्केट के संकेतों से मिली है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 40.77 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि किसी कंपनी की लिस्टिंग के दिन ग्रे मार्केट के संकेत सच ही हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
