SRM Contractors IPO : शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट से भी मजबूत संकेत, जानिए कितना होगा मुनाफा

SRM Contractors IPO : सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 86.57 गुना सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में मिला है। इसे कुल 37.57 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 43.30 लाख शेयर हैं

अपडेटेड Mar 31, 2024 पर 7:49 PM
एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

SRM Contractors IPO : जम्मू और कश्मीर स्थित ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग का इंतजार है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 3 अप्रैल को होने वाली है। लिस्टिंग से पहले आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। यह इश्यू 26-28 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी ने तीन एंकर निवेशकों से 39.06 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ ही ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर अच्छा-खासा क्रेज दिख रहा है। इस आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार उछाल देखने को मिला है। आज 31 मार्च को यह इश्यू 125 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 335 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 60 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है।


सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 86.57 गुना सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में मिला है। इसे कुल 37.57 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 43.30 लाख शेयर हैं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 59.59 गुना भरा है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 214.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 46.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

SRM Contractors IPO से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू पूरी तरह से 62 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को मिलेगी। आईपीओ साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

नियोमाइल ग्रोथ फंड - सीरीज I एंकर बुक में सबसे बड़ा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर रहा, जिसने 19 करोड़ रुपये के 9.05 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं, सेंट कैपिटल फंड और एस्टोर्न कैपिटल वीसीसी - अर्वेन ने 10 करोड़ रुपये मूल्य के 4.77 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 1 अप्रैल तक किया जा सकता है। शेयर 2 अप्रैल तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। स्टॉक के 3 अप्रैल को NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।