Stallion India Fluorochemicals लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Stallion India Fluorochemicals IPO : ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फैसिलिटी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों में भी खर्च होगा। इसके साथ ही, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाना है

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stallion India Fluorochemicals फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Stallion India Fluorochemicals IPO : रेफ्रिजरेटर सप्लाई करने वाली कंपनी स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 1.78 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर शहजाद शेरियार रुस्तमजी द्वारा 43.02 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फैसिलिटी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों में भी खर्च होगा। इसके साथ ही, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाना है। सारथी कैपिटल एडवाइजर्स एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू की रजिस्ट्रार है।


कंपनी के बारे में

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स रेफ्रिजरेंट और कई गैसों की सप्लाई करती है। कंपनी थोक और छोटे सिलेंडर/कंटेनर दोनों की जरूरतों को पूरा करती है। इसके पास बड़े पैमाने पर फ्लोरोकेमिकल्स डिबल्किंग बॉटलिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में लंबा अनुभव है। कंपनी के शेयरों को NSE और BSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।