Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का प्राइस बैंड 870-900 रुपए तय, इश्यू से 7,249 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement

Star Health IPO: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला, सेफक्रॉप इनवेस्टमेंट्स इंडिया, वेस्टब्रिज के निवेश वाली कंपनी Star Health का IPO 30 नवंबर को खुलने वाला है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 870-900 रुपए तय किया गया है। कंपनी का इश्यू 2 दिसंबर को बंद होने वाला है। अगर Star Health एंकर इनवेस्टर्स से पैसा जुटाती है तो इसका एंकर बुक 29 नवंबर को खुलेगा।

Star Health and Allied Insurance Company के आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और करीब 11 शेयरहोल्डरों की तरफ से 5,83,24,225 इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है। कंपनी इश्यू से 7500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

इन 11 शेयरहोल्डरों में कंपनी की प्रमोटर Safecrop Investments India LLP भी शामिल है, जो करीब 3,06,83,553 शेयर बिक्री के रखेगी। इसके अलावा प्रमोटर ग्रुप में शामिल- कोणार्क ट्रस्ट और MMPL ट्रस्ट भी क्रमश: 1,37,816 इक्विटी शेयर और 9,518 इक्विटी शेयर भी बिक्री के लिए रखेंगे।


अन्य शेयरहोल्डरों की बात करें तो, APIS Growth करीब 6 76,80,371 इक्विटी शेयर बेचेगी, MIO IV Star और MIO Star दोनों 41,10,652 इक्विटी शेयर बेचेंगी। वहीं University of Notre Dame DU LAC इस ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 74,38,564 इक्विटी शेयर बेचने जा रहा है।

इसके अलावा, ROC Capital Pty Limited करीब 25,09,099 इक्विटी शेयर, वेंकटसामी जगन्नाथन 10 लाख इक्विटी शेयर, साई सतीश 5 लाख शेयर, और बर्जिस मीनू देसाई 1.44 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाली Star Health का 30 नवंबर को खुलेगा IPO

स्टार हेल्थ भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट हेल्थ इंश्योरर होने का दावा करती है। वित्त वर्ष 2021 में और वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में, इसका कुल ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) क्रमशः 9,348.95 करोड़ रुपये और 5,069.78 करोड़ रुपये था।

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी की कुल 18.21 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं सेफकॉर्प इनवेस्टमेंट्स इंडिया इसकी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है, जिसके पास कंपनी की करीब 47.77 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।