Sudeep Pharma IPO: वडोदरा बेस्ड फार्मा, फूड और पोषण उद्योगों के लिए एक्सीसिएंट्स और स्पेशल इनग्रेडिएंट बनाने वाली कंपनी सुदीप फार्मा के IPO को दूसरे दिन भी निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। 24 नवंबर तक, यह IPO अपने ऑफर साइज से 2.5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। NSE पर सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को लगभग 1.06 करोड़ शेयरों के ऑफर के मुकाबले लगभग 2.6 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।
