Sula Vineyards IPO: कल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट का क्या है अपडेट? ऐसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस

Sula Vineyards IPO: भारत की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) के ज़रिए कंपनी का इरादा 960 करोड़ रुपये जुटाने का है। असफल निवेशकों को 20 दिसंबर तक उनके बैंक खातों में रिफंड मिल जाएगा, जबकि इक्विटी शेयरों को 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट खातों में जमा कर दिया जाएगा। 22 दिसंबर को इसकी बाजार में लिस्टिंग होगी

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 2:26 PM
भारत की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards) के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 19 दिसंबर को फाइनल होने वाला है.

Sula Vineyards IPO: भारत की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 19 दिसंबर को फाइनल होने वाला है। इस आईपीओ के ज़रिए कंपनी का इरादा 960 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। निवेशक तीन आसान चरणों का पालन करके बीएसई की वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपने शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। असफल निवेशकों को 20 दिसंबर तक उनके बैंक खातों में रिफंड मिल जाएगा, जबकि इक्विटी शेयरों को 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट खातों में जमा कर दिया जाएगा। 22 दिसंबर को इसकी बाजार में लिस्टिंग होगी।

कैसा था निवेशकों का रिस्पॉन्स

इस आईपीओ को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था और आखिरी दिन तक यह इश्यू 2.33 गुना सब्सक्राइब हो सका। सुला विनयार्ड्स के आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने दिखाई, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को करीब 4.13 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से में कंपनी को 1.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 1.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट की बात करें तो इस शेयर को लेकर क्रेज घटता दिख रहा है। यह आईपीओ इस समय फ्लैट ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं होगा। ऐसे में इस आईपीओ की लिस्टिंग कैसे होगी यह इस बात पर निर्भर करेगा कि लिस्टिंग वाले दिन मार्केट सेंटीमेंट कैसा रहता है। एनालिस्ट का कहना है कि ग्रे मार्केट को सुला विनयार्ड्स से ज्यादा उम्मीद नहीं है। सुला के शेयर ग्रे मार्केट में 357 रुपये प्रति शेयर के की कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि इश्यू का प्राइस बैंड 340 रुपये से 357 रुपये प्रति शेयर था। ग्रे मार्केट एक अन-ऑफिशियल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां शेयरों का आवंटन और शेयर बाजारों में लिस्टिंग से पहले कारोबार होता है। निवेशक आमतौर पर लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए इसे ट्रैक करते हैं।

बीएसई की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  1. इश्यू के टाइप में इक्विटी और इश्यू के नाम में Sula Vineyards Limited सेलेक्ट करें।
  2. इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) दर्ज करें।
  3. बॉक्स को चेक करें (मैं रोबोट नहीं हूं), और अंत में सर्च बटन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले आईपीओ नाम सेलेक्ट करें -सुला विनयार्ड्स लिमिटेड।
  2. इसके बाद एप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन दर्ज करें।
  3. कैप्चा दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।