Suraj Estate IPO : सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड का आईपीओ 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 340-360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के शेयरों की ग्रे मार्केट में ठीक-ठाक डिमांड है। अनलिस्टेड मार्केट में आज 17 दिसंबर को यह इश्यू 18.33 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यहां हमने बताया है कि निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
चित्तौड़गढ़ के दिलीप दावड़ा ने निवेशकों को इस आईपीओ में निवेश करने की सलाह दी है। एक्सिस कैपिटल ने आईपीओ को "नॉट रेटेड" किया है। उन्होंने कहा, "SEDL को DCPR के रेगुलेशन 33(7) में स्पेशलाइज्ड हासिल है। इसने ICICI अपार्टमेंट, NEAT हाउस, सारस्वत बैंक भवन, CCIL भवन आदि जैसी प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स के साथ नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है। FY24 की वार्षिक आय के आधार पर यह इश्यू पूरी तरह से मूल्यवान प्रतीत होता है। निवेशक मीडियम से लॉन्ग टर्म रिवार्ड्स के लिए निवेश कर सकते हैं।"
Suraj Estate Developers अपने पब्लिक इश्यू में केवल 1.11 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। आईटीआई कैपिटल और आनंद राठी एडवाइजर्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।
Suraj Estate Developers, साउथ सेंट्रल मुंबई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार करती है। कंपनी अपने IPO से मिली रकम में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने और 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई में जमीन के अधिग्रहण में करेगी। वहीं बाकी रकम को दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाएगा। कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई पूरी राशि को FY24-FY25 के दौरान इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी पर कुल 568.83 करोड़ रुपये बकाया है।
कंपनी ने IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। इश्यू में 41 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। सूरज एस्टेट का मालिकाना हक राजन मीनाथाकोनिल थॉमस और परिवार के पास है। IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर 74.95% रह जाएगी।