Ginger Hotels IPO: टाटा ग्रुप की होटल कंपनी IPO से जुटाएगी पैसा

इंडियन होटल कंपनीअपने Ginger Bran के लिए आईपीओ लाने की तैयारी में है

अपडेटेड Jul 21, 2021 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement

टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली इंडियन होटल कंपनी (IHCL) अपने जिंजर ब्रांड के लिए आईपीओ लाने और कम से कम एक इन्वेस्टर को एक्जिट रूट देने की तैयारी में है। Ginger प्रॉपर्टीज का संचालन करने वाली रुट्स कॉपोर्रेशन लिमिडेट (RCL) में IHCL की 67 फीसदी हिस्सेदारी है। Ginger भारत के सबसे बड़े होटल ब्रॉन्ड में से एक है।

IHCL के एक सीनियर एक्जीक्यूटिव ने बताया कि एक थर्ड पार्टी प्राइवेट इक्विटी फंड टाटा अपॉर्च्यूनिटीज RCL से बाहर निकल सकती है। IHCL के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और सीएफओ  गिरिधर संजीवी (Giridhar Sanjeevi) ने अभी कुछ दिन पहले ही कहा था कि Tata Opportunities Fund पिछले 10 साल से हमारी पार्टनर रही है। अब उनके कंपनी से बाहर निकलने की टाइमिंग पर बातचीत हो रही है।

Tata Opportunities Fund ने 2010 में कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस मुद्दे पर अभी कोई पक्का निर्णय नहीं हुआ है लेकिन जानकारों के मुताबिक इस बात को प्राथमिकता दी जाएगी कि आईपीओ के पहले RCL को IHCL की 100 फीसदी सब्सिडियरी बनाया जाएगा।

Bird Flu in India: इस साल बर्ड फ्लू से भारत में पहली मौत, Delhi एम्स में 12 साल के बच्चे ने गंवाई जान

बता दें कि IHCL जिंजर पोर्टफोलियों में 50 शहरों में स्थित 78 होटल आते हैं जिसमें से 24 प्रॉपर्टी अंडरडेवलपमेंट हैं। जिंजर एक एंट्री सेगमेंट का होटल ब्रैंड है। हालही में इसके अपग्रेडेशन के बड़े प्रयास किए गए हैं। यह पहली बार नहीं है कि जिंजर के आईपीओ की प्लानिंग की जा रही  हो। इसके पहले भी 2012 में जिंजर की लिस्टिंग की बात की गई थी।

गौरतलब है कि  IHCL के लिए जिंजर अभी तक घाटा ही देता रहा है। फिर भी पूरे ग्रुप में सबसे बेहतर क्यूपेंसी दर जिंजर की है। यह भी बताते चलें कि IHCL के 3 और होटल ब्रॉन्ड है। इनमें Taj, Vivanta और  SeleQtions शामिल हैं।


2018 के बाद से RCL 33 नई प्रॉपर्टी जोड़ी है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी ने हर  महीने 1 से ज्यादा नई प्रॉपर्टी जोड़ी है।

IHCL की तरफ से उपलब्ध कराए गए आकंड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में RCL की रेवेन्यू 134.86 करोड़ रुपये रही थी जो सालाना आधार पर 37 फीसदी कम थी। बता दें कि 31 मार्च 2020 को समाप्त वर्ष में कंपनी की आय 212.65 करोड़ रुपये थी। कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में 49.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 22.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।