Tata Tech IPO 2nd Day Subscription: टाटा टेक के आईपीओ को दूसरे दिन भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है और अब तक यह 15 गुना से अधिक भर चुका है। इसकी पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरहोल्डर्स भी ताबड़तोड़ बोली लगा रहे हैं और उनके लिए आरक्षित हिस्सा दो दिन में अब तक 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसका 3,042 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था और इसमें 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। अधिकतर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका शेयर सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा है तो इसमें निवेश का मौका चूकना नहीं चाहिए।
ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 395 रुपये यानी 79 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
Tata Tech IPO 2nd Day Subscription: कैटेगरीवाइज स्थिति
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB): 8.55
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): 31.19
टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ के आईपीओ में 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 475-500 रुपये का प्राइस बैंड और 30 शेयरों का लॉट फिक्स है। इसका 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इश्यू का 10 फीसदी टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स और 0.5 फीसदी हिस्सा टाटा टेक के एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर 5 दिसंबर को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए शेयरहोल्डर्स 6,08,50,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे जो कंपनी के कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का करीब 15 फीसदी है।