Get App

Tata Tech IPO 2nd Day: दो दिन में 15 गुना भर गया इश्यू, शेयरहोल्डर्स तेजी से लगा रहे पैसे

Tata Tech IPO 2nd Day Subscription: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी टाटा टेक के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिल रहा है। इसका 3,042 करोड़ रुपये का आईपीओ तो सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन फटाफट भर गया था। आज भी इसे ताबड़तोड़ बोलियां मिल रही है। टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स तो इसमें तेजी से पैसे लगा रहे हैं। एक्सपर्ट्स भी इस इश्यू को लेकर काफी पॉजिटिव हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 10:46 AM
Tata Tech IPO 2nd Day: दो दिन में 15 गुना भर गया इश्यू, शेयरहोल्डर्स तेजी से लगा रहे पैसे
Tata Tech IPO: टाटा टेक के ₹3,042.51 करोड़ के आईपीओ में 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 475-500 रुपये का प्राइस बैंड और 30 शेयरों का लॉट फिक्स है।

Tata Tech IPO 2nd Day Subscription: टाटा टेक के आईपीओ को दूसरे दिन भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है और अब तक यह 15 गुना से अधिक भर चुका है। इसकी पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरहोल्डर्स भी ताबड़तोड़ बोली लगा रहे हैं और उनके लिए आरक्षित हिस्सा दो दिन में अब तक 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसका 3,042 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था और इसमें 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। अधिकतर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका शेयर सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा है तो इसमें निवेश का मौका चूकना नहीं चाहिए।

ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 395 रुपये यानी 79 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Tata Tech IPO 2nd Day Subscription: कैटेगरीवाइज स्थिति

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB): 8.55

सब समाचार

+ और भी पढ़ें